प्रमुख खबरे
खामोशी का लोकतंत्र और सुविधाजनक विपक्ष जिंदा था तो चुप्पी, मर गया तो चार्जशीट ! हेड कांस्टेबल होशियार सिंह की मोत पर पुलिस लाइन में बवाल, बिना परिजनों की मौजूदगी के शव रवानगी पर उठे सवाल संदिग्ध हरियाणा पासिंग एंबुलेंस तस्करी की आशंका  नीमच मंडी व्यापारी संघ चुनाव, 89 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, देर रात तक तय होगा व्यापारियों का नेतृत्व

श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिला मंडल के चुनाव संपन्न

  Neemuch

  मालव दर्शन

  December 10, 2025, 6:24 pm

नीमच। श्री स्थानकवासी जैन दिवाकर महिला मंडल के चुनाव बीते दिन जाप के पश्चात् शांतिपूर्वक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस अवसर पर संरक्षक सूरजकांता चोपड़ा, संस्थापक अध्यक्ष जतन घोटा, वरिष्ठ सदस्य प्रभा पितलिया, पूर्व अध्यक्ष रानी राणा, पूर्व उपाध्यक्ष आशा सांभर, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेखा चंडालिया सहित 20–25 सदस्य उपस्थित रहीं। सर्वसम्मति से प्रीति सुराणा को महिला मंडल की अध्यक्ष, सीमा चोपड़ा को सचिव तथा इन्द्रा लोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके साथ ही प्रभा पितलिया, सुरेखा चंडालिया और लता चौहान को उपाध्यक्ष, जबकि सरिता बम्ब को सह सचिव तथा ज्योति नलवाया को सह कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलखुश बम्ब, रानी राणा, आशा सांभर, प्रेमलता पटवा, चन्द्रप्रभा भंडारी, मंजू नपावलिया, पुष्पा मांडोत, नर्मदा वीरवाल, प्रमिला नपावलिया, पुष्पा चौधरी, कविता जैन, प्रियंका मोगरा, अंजू लोड़ा, अंजना पटवा और मंजू वीरवाल को चुना गया। नव-निर्वाचित समिति ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।