सिंगोली(माधवीराजे)।9 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुर्जरगौड ब्राह्मण समाज सिंगोली द्वारा श्रावणी कर्म किया गया।प्रातः 8:00 बजे बोहराजी के घाट ब्राह्मणी नदी के पावन तट पर पंडित कैलाशचंद शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी कर्म किया गया।श्रावणी कर्म के दौरान अपने पितरों को तर्पण दिया जाता है।रक्षाबंधन के दिन उनको तर्पण कर याद किया जाता है।सिंगोली में विगत कई वर्षों से निरंतर ब्राह्मण समाज द्वारा श्रावणी कर्म का आयोजन किया जाता रहा है।श्रावणी कर्म दौरान समाज के वरिष्ठ ओंकारलाल शर्मा,कैलाशचंद्र जोशी,गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा ,सुधीर शर्मा,दिनेश शर्मा, जगदीश तिवारी,सुभाष शर्मा, जगदीश शर्मा,राधेश्याम तिवारी पप्पू,पवन शर्मा,नंदकिशोर द्विवेदी,बंशीलाल शर्मा,सुनील तिवारी सहित समाजजन उपस्थित थे।