logo

जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती

नीमच।भारत में कंप्यूटर युग और संचार क्रांति की नींव रखने वाले, पंचायती राज को मजबूत बनाने वाले तथा युवाओं को मताधिकार दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती बुधवार को जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का काम किया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिलाकर राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। पंचायती राज का विकेंद्रीकरण कर महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना राजीव गांधी की दूरदर्शिता का प्रमाण है। बाहेती ने कहा कि देश को आधुनिक बनाने और युवाओं को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। साथ ही उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाहेती द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि राजीव गांधी जी के प्रयासों से देश में संचार और मोबाइल क्रांति संभव हुई तथा तकनीकी शिक्षा का विस्तार हुआ। उन्होंने देश के नौजवानों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण संगवारिया, पूर्व सरपंच मोहनसिंह जाट, पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर एवं जिला इंटक उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मेरावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आभार मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत ने माना।जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने राजीव गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Top