सिंगोली(माधवीराजे)भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी भैंसरोड़गढ़ मंडल द्वारा पंचायत समिति कार्यालय से गांधी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में छोटे छोटे बच्चों द्वारा भारत माता की झांकी सजाई गई।बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जब नगर की मुख्य गलियों से गुजरी तो गलियां भारत माता की जय,हिंदुस्तान जिंदाबाद,वन्देमातरम के जयकारों से गूंज उठा।यात्रा नगर के गांधी चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया।सभा को तिरंगा यात्रा जिला सहसंयोजक कमलेंद्रसिंह हाड़ा,प्रधान आरती बारेसा,मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बारेसा ने संबोधित किया।इस दौरान तिरंगा यात्रा में अभियान के मंडल संयोजक भगवानसिंह गौड,भैंसरोड़गढ़ सरपंच रुक्मणि बाई मेहर,मंडल महामंत्री उमेश त्रिपाठी,लाभचंद राठौर,रामलाल भील,पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि देराश्री,भाजपा नेता रविप्रतापसिंह गौड,मनोज मेवाडा,बंटी मेवाडा,सत्यनारायण धाकड़,सुरेश लबाना,दिलीपसिंह हाड़ा,राज प्रवीणसिंह,नरेंद्रसिंह,सरपंच प्रतिनिधि बाबू मेहर,रामस्वरूप गौड,शीला शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला शर्मा,अशोक आमेटा,बूथ अध्यक्ष हिम्मतसिंह ओम सैन,फोरूलाल राठौर,दिलीप वैष्णव,रूपेंद्रसिंह, कुसुम कछावा,किरण चौरडिया,बनवारी गौड,मनोज माली,धर्मेंद्रपुरी गोस्वामी,दिलीपसिंह,गोपाल, दिनेश राठौर,घनश्याम सोनी,तेजसिंह पंवार,राकेश पोसवालिया,महित पोसवालिया,कुलदीपसिंह चौहान,दौलत गोस्वामी,मनोहरसिंह,जसवंत सिंह,जन्मोहम्मद,अफजल हुसैन,अहसास मोहम्मद,अंकित श्रृंगी,विजयसिंह सांखला,तेजमल राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी,नगरवासी,बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रही।