प्रमुख खबरे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गॉंवों में की चौपाल सिंगोली में धड़ल्ले से बिक रहा है मौत का धीमा जहर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु परीक्षण शिविर आज सिंगोली में  लोकेश पटवा बने सिंगोली भाजपा नगर अध्यक्ष मोदी सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का हर शक्तिकेंद्र पर चौपाल का आयोजन

लोकेश पटवा बने सिंगोली भाजपा नगर अध्यक्ष

  Neemuch

  मालव दर्शन

  June 18, 2025, 12:52 pm

सिंगोली(माधवीराजे)। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनुशंसा पर सिंगोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने सिंगोली नगर भाजपा अध्यक्ष हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय घीसालाल पटवा के सुपुत्र लोकेश पटवा को नियुक्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने पत्र जारी कर उपरोक्त नियुक्ति की घोषणा की।नगर के कार्यकर्ताओं को जैसे ही लोकेश पटवा के नगर भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर लगी तो समर्थको और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई एवं बधाई-शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग गया।पटवा की नियुक्ति से नगर एवं क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी क्योंकि इनका क्षेत्र में अच्छा व्यवहार और प्रभाव जो है।लोकेश पटवा को नगर भाजपा अध्यक्ष बनने पर पटवा ने कहा कि भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने मुझे नगर भाजपा अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी पुरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा और पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करुंगा।