प्रमुख खबरे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गॉंवों में की चौपाल सिंगोली में धड़ल्ले से बिक रहा है मौत का धीमा जहर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु परीक्षण शिविर आज सिंगोली में  लोकेश पटवा बने सिंगोली भाजपा नगर अध्यक्ष मोदी सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का हर शक्तिकेंद्र पर चौपाल का आयोजन

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु परीक्षण शिविर आज सिंगोली में 

  Neemuch

  मालव दर्शन

  June 18, 2025, 12:58 pm

 सिंगोली(माधवीराजे)। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव,उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नीमच / सहायक प्रशासक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सुश्री किरण आंजना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग नीमच एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में आज 18 जून 2025 बुधवार को प्रातः 10 बजे से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक दिव्यांग हितग्राही सम्मिलित होकर लाभ लेवे।दिव्यांग हितग्राही को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परीक्षण करवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज जेसे यदि पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र पहले से बना हो और 5 वर्ष की अवधि समाप्त हो गई हो तो उसकी फोटोकॉपी,आधार कार्ड,समग्र आईडी,राशन कार्ड इन सभी दस्तावेजो की तीन-तीन फोटो कॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ दिव्यांग हितग्राही को उपस्थित होना है।अधिक जानकारी के लिए भूरालाल अहीर से 9713165344 पर संपर्क कर सकते हैं।