15 जुलाई: राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगारहेगा वरदान समान, जानिए- किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ, किसे मिलेगी व्‍यापार में वृद्धि

वौइस् ऑफ़ मप्र

आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि- प्रथम श्रावण कृष्ण दत्रयोदशी 
वार-  शनिवार 
नक्षत्र-  मृगशिरा 
योग - वृद्धि 
करण-गर 

मेष :-
आज के दिन किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं,आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी,वहीं आपकी व्यवसायिक सफलता के योग भी बनेंगे,किसी विशेष यात्रा या भृमण पर जाकर प्रसन्न रहेंगे। 

वृषभ :-
आज के दिन आप भूमि भवन और वाहन सुख प्राप्ति या इनसे संबंधित कार्यों से लाभ मिलेगा , लेकिन आप मानसिक रूप से असंतुष्ट हो सकते हैं ,आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा,आज के दिन व्यापार में कोई जोखिम न लें। 

मिथुन :-
आज के दिन आपका समाजिक दायित्व एवं आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी, आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी,स्वास्थ्य का ध्यान रखें -स्थिति थोड़ी नरम-गरम बनी रहेगी, उतना ही बोले जितना सुन पाए।

कर्क :-
आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। निश्चय ही परिश्रम से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। लेकिन खान-पान एवं अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। 

सिंह :-
आज आप अपने मन को शांत रखे, बातचीत में शब्दो पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा। 

कन्या :-
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मित्रो से विवाद हो सकता हैं। क्रोध करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

तुला :-
मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पर अति विश्वास न करें। 

वृश्चिक :-
आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। आज आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे।
बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।


धनु :-
आज का दिन आपकी उन्नति के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। आप आज प्रशंशा के पात्र बनेंगे एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी, शब्दो पर नियंत्रण रखें। 

मकर :-
छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्रों को परिश्रम का उचित परिणाम देखने को मिलेगा। लेकिन आज किए गए निवेश में हानि हो सकती है। 

कुंभ :-

आज का दिन आपकी उन्नति के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। आप आज प्रशंशा के पात्र बनेंगे एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी, शब्दो पर नियंत्रण रखें। 

मीन :-
छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्रों को परिश्रम का उचित परिणाम देखने को मिलेगा। लेकिन आज किए गए निवेश में हानि हो सकती है।

- वेदाचार्य पंडित विकास जोशी  
 

संबंधित खबरे