18 जुलाई: राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगारहेगा वरदान समान, जानिए- किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ, किसे मिलेगी व्‍यापार में वृद्धि

वौइस् ऑफ़ मप्र

आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि- प्रथम श्रावण शुक्ल प्रतिपदा(पुरुषोत्तम मास)
वार- मंगलवार
नक्षत्र-  पुष्य 
योग - हर्षण 
करण- किन्स्तुघ्न 

मेष :-

आय के नए स्रोत सामने आयेंगे, जिससे मानसिक प्रसन्नता बड़ेगी। मेहमानों या नए मित्रो से मुलाकात के योग बन रहे है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। माता-पिता या वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

वृषभ :-

आज आपको एच्छिक कार्य मे सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। वाहन इत्यादि चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। व्यापार इत्यादि में लाभ होगा।


मिथुन: -

आज शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन खुशी भरा रहेगा। 

कर्क: -

आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। 

सिंह: -

आज आपको अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार कर सकते है। 

कन्या: -

पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं, ऐसा कोई काम बन सकता है जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था । 

तुला :-

 

किसी गलतफहमी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।


वृश्चिक :-
आज इस राशि के जातको का प्रेमाकर्षण बढ़ेगा, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी,फिर भी सावधानी रखें,बनते हुए कार्यों मे देरी होना संभव हैं। आपके लिए दिन का उत्तरार्द शुभ हैं। 

धनु :-
आज इस राशि के जातको के लिए दिन सामान्य ही रहने वाला हैं, शारीरिक आरोग्यता आएगी,मानसिक व भौतिक शत्रुभय से मुक्ति मिलेगी,प्रतियोगीता के क्षेत्र मे विजय होगी। 

मकर :-
इस राशि के जातको को आज सफलतम जीवन के अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
मनोरंजन के साधन जुटेंगे। 

कुंभ :-
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है। 

मीन :-
आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे,आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे, निश्चय ही सकारात्मक विचारों का लाभ मिलेगा।

-वेदाचार्य पंडित विकास जोशी 

संबंधित खबरे