णमोकार प्रेम मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

वौइस् ऑफ़ मप्र

नीमच।शहर के रोटरी हॉल में रविवार को अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल की वर्ष 2025-26 के लिए गठित नई कार्यकारिणी का भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंडल के सदस्यों, मार्गदर्शक मंडल तथा विभिन्न पदाधिकारियों ने णमोकार महामंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और संगठन के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।इस अवसर पर पारसमल कांठेड़ ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की, जबकि सचिव पद का दायित्व जितेंद्र सकलेचा को सौंपा गया। दोनों पदाधिकारियों ने पूरे समर्पण और विश्वास के साथ अपनी नई भूमिका की शपथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।नव नियुक्त अध्यक्ष पारसमल कांठेड़ ने अपने उद्बोधन में जैन धर्म की शांति और कल्याणकारी भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि णमोकार महामंत्र न केवल जैन धर्म, बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है। उन्होंने इस मंत्र के निरंतर जाप को आत्मिक शुद्धि और राष्ट्र कल्याण का आधार बताते हुए इसे "महामंत्र" की संज्ञा दी। कांठेड़ ने कहा कि इस मंत्र की साधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और धार्मिक एकता को बल मिलता है।समारोह में मंच पर विशेष अतिथि के रूप में मनोहर सिंह लोढ़ा, शंभू लाल बंब, आशा सांभर, बीना चौधरी, शौकीन मूणेत, कोमल गांग और हस्तीमल जैन,पूर्व अध्य्क्ष आशा सांभर उपस्थित रहे। अतिथियों ने भी अपने विचार रखते हुए णमोकार महामंत्र की महिमा, शक्ति और सार्वभौमिक महत्व पर प्रकाश डाला।समारोह का संयोजन व संचालन राजेश चौधरी ने अत्यंत सहजता और गरिमा के साथ किया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।

संबंधित खबरे