तिलस्वां महादेव से रामगंजमंडी जा रही कावड़ यात्रा का भाजपा ने किया स्वागत
सिंगोली(माधवीराजे)।प्रसिद्द तीर्थ स्थल तिलस्वां महादेव मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर रामगंजमंडी तक निकाली जा रही भव्य कावड़ यात्रा का शनिवार सुबह रावतभाटा नगर के सिनेमा चौराहा अम्बे माता मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।यह कावड़ यात्रा डीजे के साथ शंकर भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई गई यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री भिन्न भिन्न प्रकार की वेश भूषा में बाबा भोले नाथ का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षों के भव्य स्वागत किया गया।यात्रा संयोजक नगरपालिका रामगंजमंडी पार्षद बहादुरसिंह राजावत के अनुसार कावड़ यात्रा शुक्रवार सुबह तिलिस्वा महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई थी जो शाम को रावतभाटा गोशाला के पास भंडारे में पहुंची जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।शनिवार शाम तक रामगंजमंडी हाउसिंग बोर्ड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी जहां सभी कावड़ियों द्वारा पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा।इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्रसिंह हाड़ा,पार्षद मनीषगिरी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रौनक चौधरी,भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,भाजपा नगर मंत्री गजेंद्रसिंह जगपुरा,भाजपा नेता बालू बंजारा,नगर भाजपा कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन,मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाडा,आई टी प्रभारी अविनाशमित्तल,कार्यालय प्रमुख,पूर्व पार्षद मनोज मेहरा,लोकेंद्रसिंह राजावत,महिला नेता मंजू शुक्ला,रामबेटी प्रजापत,हिंदू जागरण मंच से प्रवीण लाड़,अल्पसंख्यक मोर्चा से जाहिद अली,पवन सेन,महेंद्र गुर्जर,राम लाल राव,बसंत गवारिया,ललित जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।