प्रमुख खबरे
खामोशी का लोकतंत्र और सुविधाजनक विपक्ष जिंदा था तो चुप्पी, मर गया तो चार्जशीट ! हेड कांस्टेबल होशियार सिंह की मोत पर पुलिस लाइन में बवाल, बिना परिजनों की मौजूदगी के शव रवानगी पर उठे सवाल संदिग्ध हरियाणा पासिंग एंबुलेंस तस्करी की आशंका  नीमच मंडी व्यापारी संघ चुनाव, 89 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, देर रात तक तय होगा व्यापारियों का नेतृत्व

सिंगोली में कांग्रेस आज निकालेगी कैंडल मार्च

  Neemuch

  मालव दर्शन

  August 14, 2025, 2:03 pm

सिंगोली(माधवीराजे)।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इस संघर्ष को आंगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त 2025 को विशाल वोट चोर,गद्दी छोड़ कैंडल लाईट मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आप सभी से आग्रह है कि आज दिनांक 14 अगस्त 2025 गुरुवार को वोट चोरी के मुद्दे को लेकर समस्त स्थानीय नेताओं/पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधियों / कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता के साथ वोट चोर, गद्दी छोड़ कैंडल लाईट मार्च का प्रभावी रूप से आयोजन करना सुनिश्चित है।नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागौरी ने कहा है कि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज रात 8 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।