भोपाल।साहित्य अकादमी,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा अखिल भारतीय 13 एवं प्रादेशिक 15 कृति पुरस्कार कैलेण्डर वर्ष 2018 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार रुपये एक लाख एवं प्रादेशिक प्रति पुरस्कार रुपये इक्यावन हजार के साथ शाॅल,श्रीफल,स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकारों को अलंकृत किया जाता है।अखिल भारतीय पुरस्कारों में पं.माखनलाल चतुर्वेदी (निबंध)डाॅ. रामदीन त्यागी-भोपाल की कृति मीडिया से दूर गिरिजन,गजानन माधव मुक्तिबोध (कहानी)इंजी.आशा शर्मा-बीकानेर की कृति तस्वीर का दूसरा रुख,राजा वीरसिंह देव (उपन्यास)श्रीकृष्णा अग्निहोत्री-खण्डवा की कृति हरिप्रिया,आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (आलोचना)प्रो. मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी-इंदौर की कृति साहित्य का अभिप्राय,पं.भवानीप्रसाद मिश्र(गीत एवं हिन्दी गजल)श्रीमती कांति शुक्ला उर्मि-भोपाल की कृति कल्पना के उग आये पंख,अटल बिहारी वाजपेयी(कविता)आचार्य देवेन्द्र देव-बरेली की कृति हठयोगी नचिकेता, कुवेरनाथराय(ललित निबंध)श्री नर्मदाप्रसाद उपाध्याय-इंदौर की कृति चिनगारी की विरासत,विष्णु प्रभाकर(आत्मकथा-जीवनी)श्री महेश सोनी-भोपाल की कृति यादों से भरा झोला,निर्मल वर्मा (संस्मरण) डाॅ.आनंदप्रकाश शर्मा-पिपरिया की कृति चैतुआ, महादेवी वर्मा (रेखाचित्र)डाॅ. मंजरी शुक्ला-पानीपत की कृति यादों की दुपहरी,प्रो.विष्णुकांत शास्त्री (यात्रा-वृत्तांत) श्री राजेन्द्र उपाध्याय-दिल्ली की कृति नावें, समुद्र और जहाज,भारतेन्दु हरिश्चन्द्र(अनुवाद)श्री अरविन्द जवलेकर-इंदौर की कृति कृतार्थ मैं! कृतज्ञ मैं,नारद मुनि (फेसबुक/ब्लाग/नेट) श्री केशव गुप्ता-इंदौर को उनके पेज फेसबुक/ब्लाॅग/नेट को दिया गया है।इसी तरह प्रादेशिक पुरस्कारों में वृन्दावनलाल वर्मा (उपन्यास) श्री आलोक शर्मा-इंदौर की कृति अनंतचन्द्र,सुभद्राकुमारी चौहान (कहानी)श्री गोकुल सोनी-भोपाल की कृति कठघरे में हम सब, श्रीकृष्ण सरल (कविता) श्री प्रतीक सोनवलकर-उज्जैन की कृति समर्पण,आचार्य नंददुलारे वाजपेयी(आलोचना),श्री राधेश्याम आचार्य-इंदौर की कृति श्रीयमुने रसपान,हरिकृष्ण पे्रमी (नाटक)श्री संजय श्रीवास्तव-भोपाल की कृति सरहदें,राजेन्द्र अनुरागी (डायरी) ब्रजेश राजपूत-भोपाल की कृति ऑफ द स्क्रीन,पं.बालकृष्ण शर्मा नवीन(प्रदेश के लेखक की पहली कृति)श्रीमती सीमा शर्मा-भोपाल की कृति गीत अँजुरी,ईसुरी (लोकभाषा विषयक) श्री महेश जोशी अनल-खरगोन की कृति हाल चाल सब अच्छा छे, हरिकृष्ण देवसरे (बाल साहित्य)श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश-नीमच की कृति बच्चों सुनो कहानी,नरेश मेहता(संवाद, पटकथा लेखन),श्री पवन सक्सेना-ग्वालियर का पटकथा लेखन चंबल का सौर्य,जैनेन्द्र कुमार जैन (लघुकथा) श्री प्रताप सिंह सोढ़ी-इंदौर की कृति मेरी प्रिय लघुकथाएँ,सेठ गोविन्ददास (एकांकी)श्री दविन्दरसिंह ग्रोवर-जबलपुर की कृति रानी दुर्गावती,शरद जोशी(व्यंग्य)श्री आशीष दशोत्तर-रतलाम की कृति मोरे अवगुन चित में धरो,वीरेन्द्र मिश्र(गीत)श्री यतीन्द्रनाथ राही-भोपाल की कृति सान्ध्य के ये गीत लो..एवं दुष्यंतकुमार (गजल)श्री अनिल त्रिवेदी-इंदौर की कृति ज़िंदगी मिलेगी दोबारा को दिया गया है।