नीमच। अखिल विश्व गायत्री परिवार के महान पं.श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस एवं गायत्री परिवार के स्थापना दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ नीमच पर 2 दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत 1 फरवरी को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अखंड गायत्री मंत्रजप संपन्न हुआ।सायंकाल आरती प्रार्थना स्वाध्याय के साथ मातृशक्ति शताब्दी संकल्प दीपयज्ञ संपन्न हुआ।दिनांक 2 फरवरी,रविवार को वसंत पर्व के अवसर पर मातृशक्ति द्वारा संचालित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत देवपूजन,पर्व पूजन, सरस्वती पूजन, वसंत पूजन के साथ ही संपन्न हुए गायत्री महायज्ञ में परिजनों द्वारा आहुतियां समर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यारंभ संस्कार,अन्नप्राशन संस्कार,जन्मदिन संस्कार, विवाह दिवस संस्कार इत्यादि संपन्न हुए। गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही दो दिवसीय साधनात्मक अनुष्ठान की पूर्णाहुति संपन्न हुई।नीमच जिले की विविध जागृत प्रज्ञा संस्थानों द्वारा इस उपलक्ष्य में प्रभात फेरी, गायत्री मंत्रजप, गायत्री महायज्ञ संस्कार इत्यादि का क्रम संपन्न किया गया।