नीमच। नीमच जिले के ग्राम मानपुरा निवासी फोजी नरेंद्र सिंह चुंडावत अपनी 17 वर्ष की देश सेवा कर सेवानिवृत हुए हैं और शुक्रवार को वे जयपुर से नीमच रेल मार्ग से पहुंचे जहां उनका नीमच की लाल माटी पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया, रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उनके चाहितो द्वारा पुष्प हार पहनकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही ढोल ढमाको और डीजे के साथ हाथों में तिरंगा लिए शहर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह भी निकाला गया यह चल समारोह वाहन रैली के रूप में रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर चौकन्ना बालाजी दशहरा मैदान विजय टॉकीज चौराहा टैगोर मार्ग कमल चौक फावारा चौक होते हुए मानपुरा पहुंचा जहां देश की सेवा करने के बाद घर लौटे नरेंद्र सिंह चुंडावत फौजी का पूरे गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि वह मूलत नीमच जिले के गांव मानपुरा के निवासी हैं और 17 साल उन्होंने देश की सेवा की इस दौरान कई ऑपरेशन उन्होंने अपने आला अधिकारियों के साथ किए हैं जिनमे दुश्मनों के मंसूबों को नित्सनाबूत किया है।शुक्रवार को वह अपने गृह जिले नीमच लौटे हैं मन में काफी उत्साह और उमंग है कि उन्होंने अपने जीवन के 17 साल भारत माता की सेवा में लगाए हैं।सकुशल घर लौटने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।