नीमच। कायस्थ समाज की प्रथम साधारण सभा वैभव सुखधाम मन्दिर पर आयोजित की गई।जिसमे कार्यक्रमों की चर्चा के साथ कईं निर्णय लिए गए । होली मिलन एवं दूज पूजा 16 मार्च रविवार को शाम 5 से 7 बजे तक वैभवसुख धाम मंदिर पर मनाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।बैठक के दौरान अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित समाज की महिला शक्ति का सम्मान कायस्थ महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती पुष्पलता सक्सेना ने किया।इस दौरान श्रीमती चंदा देवी सक्सेना, कायस्थ महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती प्रीति सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति सक्सेना, सहसचिव श्रीमती दीपका सक्सेना, महिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनुराधा भटनागर का सम्मान किया गया।इस के बाद श्रीमती पुष्पलता सक्सेना का सम्मान पूरे महिला मंडल द्वारा किया गया, बैठक का समापन प्रभु श्री चित्रगुप्त जी के आरती पूजन के साथ हुआ । इस अवसर पर कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना, संरक्षक ब्रजेश सक्सेना, एडवोकेट अजय भटनागर, मार्गदर्शक मंडल के डॉ के के प्रधान, राजेश जौहरी, विशिष्ट सलाहकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, प्रकाश गौड़, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, सहसचिव आलोक श्रीवास्तव, संजय भटनागर, विकास सहाय सक्सेना, जतिन सक्सेना उपस्थित थे,उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव द्वरा दी गई।