logo

विजिया मित्र मंडल द्वारा निकाली गई लावारिस अस्थि कलश यात्रा,हरिद्वार में विधिविधान से किया जाएगा तर्पण

नीमच। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजया मित्र मंडल द्वारा लावारिस अस्थि कलश यात्रा निकाली गई इस यात्रा में लगभग 21 लावारिसो की अस्तियां हरिद्वार ले जाई जा रही है जहा गंगा घाट हरकीपैड़ी पर लावारिस अस्तियों का विजया मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा विधि विधान से तर्पण किया जाएगा। विजिया मित्र मंडल के सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिया मित्र मंडल द्वारा वर्ष 2002 से अनवरत लावारिस अस्ति कलश यात्रा निकाली जा रही है गवुरूवार को आज विजिया मित्र मंडल की यह 21 वी अस्ति कलश यात्रा है अब तक मंडल द्वारा करीब 600 लावारिस अस्तियो का हरिद्वार में पूर्ण विधि-विधान से तर्पण किया गया है यह अस्थि कलश यात्रा नीमच मुक्तिधाम से प्रारंभ हुई है जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंचेगी जहां से ट्रेन के माध्यम से सभी अस्थि कलश हरिद्वार गंगा घाट पर ले जाए जाएंगे इस यात्रा में करीब 21 अस्ति कलश है जिनका तर्पण किया जाएगा।
 

Top