logo

11 से 9 दिवासिय श्री राम कथा रामलीला मंचन का होगा आयोजन,आकर्षक अभिनय के माध्यम से दी जाएगी सजीव नाट्य प्रस्तुतिया 

नीमच। सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली गणपति विकास समिति द्वारा इंदिरा नगर के समीप स्थित क्लासिक क्रॉउन कॉलोनी से लगे गणेश गार्डन गणपति नगर में 11 अप्रैल 2022, सोमवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गणपति विकास समिति द्वारा  तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा चुका है। श्री रामकथा रामायण मंडल प्रयागराज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित श्याम दास महाराज व उनकी टीम द्वारा संगीतमय श्री राम कथा रामलीला मंचन का नौ दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें रामलीला के माध्यम से आकर्षक सजीव प्रस्तुति के साथ ही श्री राम कथा रामलीला मंचन में तुलसीकृत रामायण एवं रामलीला का आयोजन किया होगा। प्रतिदिन यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से  प्रारंभ होकर रात्रि 10ः30 बजे तक चलेगा ।इस आयोजन को लेकर धार्मिक बंधुओं में उत्साह का माहौल व्याप्त है। गणपति विकास समिति ने समस्त धर्म प्रेमी जन से आह्वान किया है कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के पावन पवित्र गंगा रूपी कथा और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे। ज्ञात हो कि गणपति विकास समिति द्वारा जनहित में निरंतर सक्रियता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

Top