नीमच।मध्यप्रदेश कांग्रेस तथा प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के निर्देश पर मंगलवार को फेडरेशन इंटक कांग्रेस का 75वां स्थापना दिवस स्थानिय कार्यालय गांधी भवन पर मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ द्वारा उद्बोधन दिया गया। इंटक जिलाध्यक्ष भगत वर्मा तथा महामंत्री भूपाल सिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य मजदूरों कि दशा सुधारना, समानता का अधिकार दिलाना है।मजदूरो पर हो रहे अत्याचारो को रोकना ओर ठेका पद्धत्ति समाप्त करना जैसे मामलों को लेकर विचार विमर्श किया गया।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की स्थापना 3 मई 1947 में लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने की थी। नीमच जिले में पहली बार इंटर द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया है। संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के हितों की रक्षा करना है जिसको लेकर नीमच जिले में लगातार इंटक द्वारा मजदूरों के हितों की आवाज उठाई जा रही है और देश की मोदी सरकार द्वारा ठेकेदारी प्रथा चला रखि है इंटेक इसका का पूर जोर से विरोध करती है। ठेकेदार प्रथा बंद करने और सभी मजदूरों के लिए हम हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और मरते दम तक लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत काठेड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, इंटक जिलाध्यक्ष भगत वर्मा, उमराव सिंह गुर्जर, देवेंद्र परिहार सहीत कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।