logo

भाजयुमो सिंगोली मण्डल का परिचय एवं सम्मान समारोह संपन्न 

सिंगोली।सिंगोली नगर में 13 मई शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सिंगोली मंडल के सहमंडल प्रभारी प्रकाशचन्द शर्मा,सिंगोली के नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश जैन (भायाजी बगड़ा),युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल की उपस्थिति में नवयुवक पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान किया गया।इस दौरान मंडल के सहप्रभारी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवा मोर्चा के ही दम पर पार्टी खड़ी रहती है तथा युवाओं को अपने साथ 10 और युवाओं को अपने साथ लेकर अपने क्षेत्र में काम करना है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा की केप माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।यह जानकारी युवा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी अंकित सिंह द्वारा दी गई।

Top