logo

शासन दिपीका श्री कल्पमणी जी मा,सा,का देवलोक गमन।                    ‌                     ‌‌        

कुकडेश्वर -- अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ  नवम पटधर आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलाल जी म. सा. की आज्ञानुवर्ती परम पुज्या शासन दिपीका प्रेमलता जी मा सा की सेवा भावी शिष्या शा. दी. श्री कल्पमणि जी म. सा. का  मंदसौर में अल्प ईलाज के दोरान देवलोक गमन हो गया आपकी अंतिम यात्रा दिनांक 1जुन को सांय 5:00 बजे  मंदसौर रोम टावर समता भवन से कई श्री संघों के श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में निकाली गयी ज्ञात हो आप पिपलियामंडी प्रेमलता जी मा सा आदि ठाणा के साथ  विराज रहे थे,विगत 8-10 दिन से सिरदर्द हो रहा था, 31 मई को अधिक अस्वस्थता के चलते मंदसौर लेकर गये थे और एक जुन को संघ की एक प्रबल पुरुषार्थी महासती जी हमारे मध्य नही रहे। आप का दो बार कुकडेश्वर चातुर्मास में ज्ञान ध्यान तप साधना के साथ प्रवचनों का लाभ मिला आप बड़े महारा साहेब की सेवा में लगे रहते थे व सभी से धर्म के बारे में चर्चा आदि के साथ हंस मुख रहते हुए स्नेह लुटाते थे आप के देवलोक गमन का समाचार जैसे ही मिला सभी को बड़ा आघात हुआ व कुकडेश्वर संघ ने अपने अपने निवास प्रतिष्ठान से लोगस्य पाठ के साथ भावपूर्ण श्रद्धा सुमन, अर्पित कर बताया कि आप सेवा की अनुपम मिसाल थे आपकी आत्मा अतिशिघ्र शाश्वत. सूख को प्राप्त करे। इसी प्रकार नीमच, जावद, धमुनिया, अठाना संजीत, झांर्डा, कंर्जाडा़, रामपुरा, मनासा संघ ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की व नवकार मंत्र और चार चार लोगस्य के साथ शाश्र्वत सुख प्राप्त करें।

Top