मनासा।दिनांक 02 जून 2022 गुरुवार को मनासा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.एस. राठौड़ ने पदभार सम्हाला।इस अवसर पर आजाद अध्यापक संघ जिला नीमच एवं ब्लॉक मनासा के पदाधिकारियों ने नवागत बीईओ श्री राठौड़ का फूलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया।आजाद अध्यापक संघ जिला नीमच के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल के नैतृत्व में विकासखंड से प्रांतीय पदाधिकारी विनोद राठोर(प्रदेश महासचिव),समरथगिर गोस्वामी(प्रदेश उपाध्यक्ष) व जिला संरक्षक राकेश पाटीदार, नंदकिशोर शर्मा जिला उपाध्यक्ष,जयसिंह गौड़ जिला सचिव,नागेश जोशी जिला कोषाध्यक्ष,महेश नागदा जिला महासचिव,इंदरसिंह चावड़ा ब्लॉक कोषाध्यक्ष,सतीश गुजराती,कन्हैयालाल चांदनिया, घनश्याम रावत,टीकमसिंह चंद्रावत,दशरथ लोहार,काना दायमा,हरिसिंह चावड़ा,भूपेश गिदोलिया,दिनेश चौहान,दिनेश बामनिया सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।