नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्वालटोली में बीते दिनों बेसुध अवस्था में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति मिला था 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया था तब से लेकर आज तक उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था वही आज उक्त अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई उक्त मामले में पुलिस अब मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार विगत 14.06. 2022 को स्थानीय ग्वालटोली क्षेत्र से एक अज्ञात बुजुर्ग उम्र करीबन 50 वर्ष को बेसुध अवस्था में 108 एम्बूलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी आज सुबह 5.00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि मृतक किसी दुर्घटना में घायल होकर बेहोश हुआ था।फिलहाल केंट पुलिस ने सूचना पर इस माममे में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक की शिनाख्ती के प्रयासों के साथ ही परिजनों की तलाश की जा रही है।यदि किसी भी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस कंट्रोल रूम के 07423-228000 एवं केंट थाने के फोन नम्बर 07423-223057 सूचना देवें।