logo

आप ने मनाया पार्टी का स्थापना ओर सविधान दिवस, सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ मुंबई अटैक में हुए शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित  

नीमच। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 40 नम्बर विद्युत केंद्र भारतमाता चौराहे पर हर्षोउल्लास के साथ संविधान दिवस एवं पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।सर्वप्रथम पार्टी के सदस्यों ने भारतमाता चौराहे पर स्थित भारत माता परिसर की साफ सफाई की तत्पश्च्यात भारतमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतमाता के नारे लगाकर चौराहे को गुंजायमान किया। इस अवसर पर क्रयकर्ताओ ने एक दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा करवाया इसके साथ ही सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक माह के लिए सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया। उसी कड़ी में आज नीमच जिले में भी सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुवात कर सदस्य बनाने का श्रीगणेश किया जो भारतमाता चौराहे पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक चला इस दौरान आम आदमी पार्टी की 150 लोगो ने सदस्यता ग्रहण की। एवं अधर्म के खिलाफ लड़ने का संकलप लिया। अभियान   के अंतिम चरण में अम्बेडकर सर्कल पर  संविधान  के रचयिता बाबा साहेब अम्बेडकरजी को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया ओर 26 नवम्बर 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले में शहीद हुए शहीदों को याद कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए।आप के क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया की  पार्टी की  स्थापना आंदोलन से हुई जो  आंदोलन भ्रष्टाचार अधर्म एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के  खिलाफ था  तब तत्कालिक सत्ताधारियो ने  हमें चैलेंज किया था की खुद पार्टी बनाओ और सत्ता  में आकर अपने कानून बनाकर रामराज्य की  स्थापना करो हमने वो चैलेंज स्वीकार कर आज के ही के दिन आम आदमी पार्टी की  स्थापना 2012 में कर मात्र 8 सालो में तीन बार दिल्ली में सरकार बनाकर बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य  एवं अन्य लोककल्याणकारी योजनाओ को हर वर्ग हर समाज के लिए मुफ्त एवं किफायती शुल्क पर क्रियान्विन्त कर जनता के टैक्स का सही रिटर्न देकर रामराज्य लाने का संविधान प्रदत अधिकारों के तहत कार्य किया है। इस रामराज्य को हम सम्पूर्ण देश में स्थापित करना चाहते है इसीलिए आज से पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप हमने एक माह का सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया है जो क्षेत्र में अनवरत चलेगा। 

 

Top

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'i360.so' (tried: /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so (libhs_runtime.so.5: cannot open shared object file: No such file or directory), /usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so (/usr/local/php74/lib/php/extensions/no-debug-non-zts-20190902/i360.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: