logo

भारत विकास परिषद द्वारा बनाए गए इको फ्रेंडली गणेश, एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं और बालिकाओं ने सीखें मिट्टी के गणेश बनाना

नीमच। भारत विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विनी मंगल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को मिट्टी के गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। विनी मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारत विकास परिषद द्वारा इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा बनाने हेतु यहां आमंत्रित किया है मेरे द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को मिट्टी के गणेश बनाना सिखाया गया है विनी मंगल ने बताया कि उनके द्वारा विगत 5 से 6 वर्षों से इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है। भारत विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की सुनीता सिंहल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर इको फ्रेंडली गणेश बनाने हेतु यहां एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें वीनी मंगल द्वारा यहां मौजूद बालिकाओं एवं महिलाओं को मिट्टी के गणेश की प्रतिमा बनाना सिखाया गया है। आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 51 प्रतिमाएं मिट्टी की यहां बनाई गई है बेस्ट श्रृंगार और बेस्ट प्रतिमा बनाने वाली महिलाओं व बलिकाओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Top