होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
सिंगोली(निखिल रजनाती)।सिंगोली नगर के पुण्य उदय से 17 वर्षों के बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षित व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज व मुनिश्री दर्शित सागर जी महाराज के सानिध्य में 17 वर्षा के बाद गुरुदेव के मुखारविंद से दसलक्षण महापर्व मनाने का समाजजनों को सौभाग्य मिला है जिससे समाजजनों मे खुशी व उत्साह है।मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में 19 सितंबर मंगलवार से 30 सितंबर तक होने वाले महापर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।प्रतिदिन प्रातःकाल 6:15 बजे मंगलाष्टक,अभिषेक विधि प्रारंभ,6:45 बजे शान्तिधारा,8:45 संगीतमय पूजन,9:15 बजे तत्त्वार्थ सूत्र प्रवचन,10:30 बजे मुनिद्वय की आहरचर्या,दोपहर 2:30 बजे कक्षा 6 बजे श्रावक प्रतिक्रमण एवं सामायिक रात्रि 7 बजे आचार्य वन्दना,7:15 बजे संगीतमय आरती,रात्रि 8 बजे प्रवचन (शास्त्र सभा),रात्रि 8:45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।यह सभी आयोजन आचार्य श्री शान्तिसागर सभा मंडपम विद्यासागर सन्तनिलय पर होंगे।इस दौरान सभी समाजजन भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन कर पुण्य अर्जित करेंगे।