सिंगोली(निखिल रजनाती)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा व परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के अवसर देश के प्रधानमंत्री की होने वाली सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी भैंसरोडगढ़- बोराव मंडल की आवश्यक बैठक गोपालपुरा देवनारायण मंदिर पर आयोजित हुई।बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित रहे जिन्होंने सेवा सप्ताह और परिवर्तन संकल्प सभा की जानकारी दी।बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का आह्वान किया।बैठक में आए सभी अतिथियों का गोपालपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक लगाकर और मालापहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मेवाडा ने किया।इस दौरान बैठक में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,मंडल महामंत्री रामलाल भील,लाभचंद राठौर,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार मीणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीशपूरी,पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर मीणा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमराज धाकड़,महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनापूरी,कैलाशपूरी,मीडिया प्रभारी राज योगी,रविप्रतापसिंह गौड़,बूथ अध्यक्ष हिम्मतसिंह,ओम सेन,फोरू लाला राठौर,श्यामलाल शर्मा,मनीष गांधी,अशोक मेवाडा,मुकेश मेवाडा,अनिल धाकड़,मनोज माली,प्रभुपूरी,प्रकाश मेवाडा,शिवलाल धाकड़,श्याम लाल ओड,जगदीश ओड,कैलाश राठौड़,प्रकाश धाकड़,लादू तेली प्रदीप सुथार,घीसालाल धाकड़,रमेश पूरी,हेमराज मेवाडा,दिनेश राठौर,रमेशपूरी,राधेश्याम धाकड़,भंवरलाल धाकड़,कैलाश मेवाडा,प्रकाश ओड सहित भैंसरोडगढ़-बोराव मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।