logo

मंडल अध्यक्ष ने घोषणा पत्र रथ का पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

सिंगोली(निखिल रजनाती)।राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा चलाई जा रही एलईडी युक्त मोबाइल वैन एवं सुझाव पेटिका (घोषणा पत्र रथ)का भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने 8 अक्टूबर रविवार को पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भाजपा के घोषणा पत्र में सम्मिलित करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा रविवार को बेगूँ विधानसभा के भैसरोड़गढ़ मंडल में बोराव ग्राम में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और सुझाव पर्ची डाली।घोषणा पत्र रथ मंडल क्षेत्र के तंबोलिया और भैंसरोड़गढ़ में भी पहुंचा जहाँ पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सुझाव पर्ची डाली।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील जैन,मंडल महामंत्री लाभचंद राठौर,ओम राठौर,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीशपुरी,मनीष गांधी,चंदू ट्रेलर,ओम सेन,सूरज सुथार,सत्तू राठौर,दिनेश,दीपक और मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Top