नीमच। गायत्री परिवार के शिक्षा आंदोलन अंतर्गत गायत्री प्रज्ञापीठ जावद पर शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रज्ञा संगीत के माध्यम से गुरु वंदना मातृ वंदना प्रस्तुत की गई।तत्पश्चात गायत्री परिवार के शिक्षा आंदोलन के प्रांतीय प्रभारी कृष्ण शर्मा एवं जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान,वरिष्ठ परिजन प्रभुलाल धाकड़, गायत्री प्रज्ञापीठ व्यवस्थापक जगदीश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देवपूजन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन जावद तहसील समन्वयक कमल ऐरन द्वारा प्रस्तुत करते हुए विविध विद्यालय से पधारे गुरुजनों का सम्मान आयोजित किया गया। तत्पश्चात जिला समन्वयक गिरिराज सिंह चौहान द्वारा गायत्री परिवार के शिक्षा आंदोलन विषयक जानकारी प्रदान करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य को स्पष्ट किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता शिक्षा आंदोलन के प्रति प्रभारी कृष्णा शर्मा द्वारा शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रेरक रूप से व्यवहारिक प्रयोगों के माध्यम से उपस्थित गुरुजनों को शिक्षा के साथ विद्या समन्वय शिक्षक गरिमा एवं शिक्षक के महान उत्तरदायित्व अभिषेक अपना प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही उत्तम शिक्षण कौशल को विकसित करने के गुर सिखाए गए।कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी द्वारा एवं आभार जगदीश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।