नीमच। अटल बिहारी वाजपेई सभागार टाउन हॉल में श्री अखिल भारतवर्ष साधु मर्गीय जैन संघ द्वारा तीन दिवसीय संघ समर्पणा महोत्सव एवं संयुक्त वार्षिक 61 वे अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रयान 3 इसरो के वैज्ञानिक संजय देसरडा भी शामिल हुवे। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम राजा ने बताया कि श्री अखिल भारतवर्ष साधु मार्गी जैन संघ द्वारा तीन दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है जिसमें संघ समर्पणाम उत्सव 61 वा अधिवेशन यहां रखा गया है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रयान-3 इसरो के वैज्ञानिक संजय देसरडा कलेक्टर दिनेश जैन नीमच पल्लव भटनागर गीतांजलि हॉस्पिटल नरेंद्र गांधी नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज डागा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित देशभर से समाज बड़ी संख्या में यहां शामिल हुए हैं। संघ की रीति नीति संघ के आयाम व हमारे आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब जिनके नेतृत्व में 450 से अधिक साध्वी धर्म व जिन शासन की जगह-जगह भारतवर्ष में विचरण कर समाज जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं धार्मिक व सामाजिक उत्थान के आयाम को हम जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है इस वर्ष आचार्य श्री की 50 वर्ष की दीक्षा पूर्ण हो रही है यह अधिवेशन एक वार्षिक अधिवेशन है जिसमें वार्षिक कार्यों व समाज के लिए किए गए कार्यों को एक दूसरे तक पहुंचाना और जानकारियां प्रदान करना महापुरुषों के चिंतन को जन-जन तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है यहां पूरे विश्व से समाजजन एकत्रित हुए हैं कार्यक्रम में ही हमारे समाज के हीरे चंद्रयान 3 इसरो के वैज्ञानिक संजय देसरडा भी मौजूद है जिनका मार्गदर्शन भी हमें मिल रहा है और किस तरह युवा उच्च आयाम को हासिल करें की जानकारी भी यहां दी जा रही है जन-जन में आध्यात्मिक का ज्ञान होना चाहिए बच्चों में संस्कार की जरूरत है धार्मिकता संस्कार और सामाजिक उत्थान एवं व्यसन मुक्ति को लेकर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।