logo

सांगली महाराष्ट्र में सम्मानित होंगे ओमप्रकाश क्षत्रिय

सिंगोली(निखिल रजनाती)।साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक संस्था साहित्यकारों को कड़े मापदंड के बाद चयन करके सम्मानित करती है।इसी कड़ी में बाल साहित्य के जाने-माने साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश को बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नगर सांगली में सम्मानित किया जाएगा।आपको बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यक्रम के लिए हिंदी भाषा रत्न मैथिलीशरण गुप्त शिखर सम्मान से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है।आईएसएनपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सम्मान जनवरी माह में दिया जाएगा जिसके तहत तीन दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा।हिंदी भाषा रत्न मैथिलीशरण गुप्त सम्मान प्राप्त होना अपने आप में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है इसके लिए श्री क्षत्रिय को ईष्टमित्रों,साहित्यकारों एवं पत्रकार बंधुओ ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।उल्लेखनीय है कि आपको पूर्व में राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी बालसाहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सम्मान प्राप्त हो चुका है।

Top