logo

भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब

सिंगोली(माधवीराजे)।28 दिसम्बर गुरुवार को तृतीय दिवस को पूज्य अलका शर्मा द्वारा बताया गया कि अपने पुत्र को जीवन में कुछ दे या नहीं दे पर जीवन में संस्कार जरूर दें।अपने पुत्र को हमेशा गीता,रामायण सिखाओ,सनातन धर्म के बारे में बताओ।गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा में बताया कि कपिल देव भगवान के जन्म की कथा सती चरित्र,ध्रुव चरित्र,भगवान विष्णु ने किस प्रकार 5 वर्ष के बालक ध्रुव को 6 महीने में दर्शन दिये।शुक्रवार की कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग रहेगा जिसमें पूरे कथा पंडाल को वृंदावन की तरह सजाया जाएगा और कृष्ण भगवान व वासुदेवजी की झांकी सजाई जाएगी।

Top