नीमच। विश्व हिंदू परिषद देशी गौवंश रक्षण संवर्धन समिति की प्रांत बैठक धार जिले के मांडव में संपन्न हुई। जिसमें महामंडलेश्वर महंत श्री नरसिंह दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री गौ रक्षा प्रमुख लाल बहादुर व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में गौ रक्षा व गौ संवर्धन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। गौ वंश पर आधारित जैविक कृषि की जानकारी दी व जैविक खेती करने वाले किसानों की सूची, प्रत्येक जिले की गौशालाओं की सूची प्राप्त कर गौवंश रक्षण संवर्धन की योजना बनाई गई।विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री गौ रक्षा प्रमुख लाल बहादुर ने कहा कि जो भी गौ रक्षा की बात करता है वो अपने आप में गौ रक्षक है हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि लोगों में अधिक से अधिक गौ हित की भावना का विकास करे। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इसलिए सभी को गौ सेवा करनी चाहिए। युवा वर्ग भी गौ सेवा कर दूसरों को प्रेरणा प्रदान करें।हमारा उद्देश्य हर किसान के खूंटे पर देशी गाय हो। क्योंकि एक देशी गाय का गोबर और गौमूत्र लगभग पांच एकड़ की जैविक खेती करने के लिए पर्याप्त है।इस अवसर पर केंद्रीय व प्रांतीय अधिकारी की सहमति से प्रांत सह गौशाला प्रमुख जितेंद्र राठौड़, मंदसौर विभाग के पालक भगवानदास ज्ञानानी, नीमच जिला गौशाला प्रमुख बंटी अग्रवाल, जिला सह गौशाला प्रमुख राहुल चौहान के दायित्व की नियुक्ति की गई। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद विभाग गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने दी है।