नीमच। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु हिंदू संगठनों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में बुधवार को अंबेडकर बस्ती द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा आयोजित की गई,यह कलश यात्रा मूलचंद मार्ग स्थित सत्यनारायण मंदिर से बेंड बाजो व ढोल के साथ प्रारंभ हुई जिसमे बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं युवा शामिल रहे यह कलश यात्रा शहर के करीब 16 मंदिरों पर पहुंची जहां पूजित अक्षत कलश स्थापित किए गए और इस कलश यात्रा का समापन जयसिंहपुरा रोड स्थित जूना सतनारायण मंदिर पर किया गया।विदित हो कि 500 वर्षो की कड़ी तपस्या के बाद आराध्य देव भगवान श्री राम की अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है,पूरे भारतवर्ष व विश्व से अयोध्या में राम भक्त पहुचेंगे।हर ग्राम,हर घर मे राम भक्त भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को त्योहार की तरह दीपोत्सव मनाया जाएगा।अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि निर्माणाधीन मंदिर 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इस समय देश के सभी सनातन संस्कृति से जुड़े हिंदू लोग और सभी देशवासी अपने-अपने मोहल्ले में मोहल्ले के क्षेत्रीय मंदिरों में भजन ,कीर्तन, सुंदरकांड आदि का आयोजन करेंगे और इसके साथ ही अपने घरों पर दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाएंगे। यह उत्सव विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाएगा। प्रत्येक गांव और शहर में समितियों के माध्यम से श्री राम जी भगवान के अयोध्या में मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा के समय दीपावली उत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक गांव मोहल्ले नगर में प्रभात फेरिया प्रारंभ की जाएगी। जो निरंतर पूरे वर्ष तक आयोजित होगी।इसमें राम मय माहौल स्थापित होगा। पूरा देश राम का होगा और हम भी राम मय होंगे। अयोध्या से पूजित अक्षत पीले चावल घर-घर पहुंचाने का कार्य भी संगठन के माध्यम से किया जा रहा है। राम मंदिर के चित्र और उसके जानकारी से संबंधित पत्रक भी घर-घर द्वार द्वार पहुंचाएं जा रहे है।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का सीधा प्रसारण भी पूरे देश में मोहल्ला स्तर पर भी प्रसारित किया जाएगा। श्री राम जय राम का विजय मंत्र जाप किया जाएगा ।भजन कीर्तन सुंदरकांड पाठ के आयोजन किए जाएंगे।लोग अपने-अपने घरों के प्रवेश द्वार पर आम के पत्ते जी बंधन माला सजाकर दीपक जलाकर रोशनी करेंगे और दीवाली उत्सव मनाएंगे घर के बाहर रंगोली सजाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करेंगे। मेरे घर राम आए हैं मेरे घर मेरी अयोध्या को धेय बनाकर सभी संगठित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।