logo

आदित्य स्टेट कॉलोनी में शिव पुराण कथा का हुवा आयोजन,

नीमच। महू रोड स्थितआदित्य स्टेट कॉलोनी क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। स्टेट कॉलोनी स्थित उधान में शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित प्रमोद महाराज मनासा ने कहा कि शिव पशुपति है अर्थात सभी जीवो के देवता भी है इसलिए सारे जीव कीड़े मकोड़े और पशु पक्षी उनके‌‌ परिणय विवाह में उपस्थित हुए यहां तक की भूत पिशाच यक्ष‌ किन्नरऔर अर्ध विक्षिप्त लोग भी उनके विवाह में अतिथि बनकर सहभागी बने थे।उन्होंने कहा कि मुनि नारद जी ने बताया था कि भगवान शिव के माता-पिता नहीं है। इनकी कोई विरासत नहीं है ।इनका कोई गोत्र नहीं है। भगवान शिव स्वयंभू है। उन्होंने कहा कि प्रभु की साधना होगी तो भक्त के तार प्रभु से अपने आप जुड़ जाएंगे ।भगवान ने सत्य कहा तो उनको सत्यनारायण की उपाधि मिली और लक्ष्मी मिली वट का वृक्ष सौभाग्य का आशीर्वाद देता है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान शिव का मंडप बनता है तो‌ उसके ऊपर मोगरा जरूर लगाना चाहिए इससे एक अश्वमेध यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त होता है।शिव पुराण की कथा में शिव परिवार सामाजिक एकता का संदेश देता है।शिव परिवार  प्रेम के साथ जीवन जीने का संदेश देता है ।पाप की भागीदारी करना और पाप को देखना भी महा पाप होता है इससे सदैव बचना चाहिए। तपस्या करें तो कर्म का फल अवश्य मिलता है।महाराज श्री ने तारकासुर वध, विधुत माली प्रसंग, समुद्र मंथन के समय महादेव विषपान, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना और संहार,आदि विषयों पर प्रकाश डाला।शिव महापुराण पोथी पूजन महा आरती में नेहाअजय यादव, पूजा राजेंद्र यादव सहित आदित्य स्टेट कॉलोनी क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Top