logo

राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हेतु नीमच के 2 खिलाड़ियों का चयन

नीमच। 67 वी शालेय खेलकुद प्रतियोगिता अर्न्तगत राष्ट्रीय शालेय वूशू (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता 17,19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग का आयोजन स्कुल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा दिनांक 24 से 28 जनवरी 2023 तक रांची (झारखंड ) में किया जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण भारत के राज्यों की चयनीत टीमें भागलेगी इस प्रतियोगिता में म.प्र. टीम भी भाग लेगी।इस प्रतियोगिता हेतु नोडल खेल विद्यालय शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच में भरत सिंह कुमावत द्वारा प्रशिक्षित 2 खिलाड़ियों नामदेव मालवीय पिता पन्नालाल मालवीय (कार्मल कान्वेन्टस्कुल नीमच) कु.भावना सौलंकी पिता  नारायणलाल (विजडम स्कुल नीमच) का चयन म.प्र.शालेय वूशू टीम में हुआ है।इन खिलाड़ियों का चयन 67वीं शालेय राज्य स्तरीय शालेय वूशू प्रतियोगिता जो कि दिंनाक- 24से 28 अगस्त 2023 ग्वालियर में आयोजित हुई थी जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआ है।इस राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता की तैयारी हेतु दिनांक 17 से 22 जनवरी 2024 तक ग्वालियर  में प्री नेशनल कोचिंग केम्प भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें म.प्र. वूशू  टीम को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।राष्ट्रीय शालेय वूशू प्रतियोगिता हेतु नीमच के 2खिलाड़ियों का म.प्र. वूशू टीम में चयन होने पर खिलाड़ियों एंव प्रशिक्षक कों जिला शिक्षा अधिकारीसी.के.शर्मा जीला क्रीड़ा अधिकारी नीमच श्रीमती सावित्री मालवीय विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यो समस्त स्टाफ सदस्यों, विभिन्न व्यायाम शिक्षकों सहीत परिजनो एंव ईष्ट मित्रों ने बधाईया प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व भी भरत सिंह कुमावत द्वारा प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर चुके है।

Top