logo

श्री रामजानकी मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ 20 को

सिंगोली(माधवीराजे)।सिंगोली नगर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के निमित 20/01/2024 शनिवार को शाम 8 बजे श्रीराम जानकी मंदिर  पर भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन रखा गया है।आयोजन करने वाला राम,कराने वाला राम।इसी क्रम में 21 और 22 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर पर विभिन्न आयोजन होंगे जिसमें 21/01/2024 रविवार को श्री अखंड रामायण परायण का पाठ सभी राम भक्तो द्वारा किया जायेगा और 22/01/2024 सोमवार को प्रातः 4.30 बजे ठाकुरजी का विशेष रुद्र अभिषेक किया जाएगा ततपश्चात श्रीराम जानकी जी का दिव्य रजत वेशभूषा श्रृंगार  किया जाएगा।मंदिर पर हवन पूजा द्वारा अनुष्ठान  का आयोजन भी होगा और अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी भक्तो को दिखाया जाएगा।लाइव  कार्यक्रम के बाद श्रीराम जानकी की महाआरती कर  प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Top