logo

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पर आसाम में हिंसक हमले के विरोध में कांग्रेस ने दिया मोन धरना

नीमच।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई उस यात्रा पर आसाम में हिंसक हमला किया गया।इस हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 23 जनवरी मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्थानीय 40 विद्युत चौराहे पर विरोध स्वरूप मोन धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही है यात्रा मणिपुर से प्रारंभ हुई थी जो असम में प्रवेश हुई इस दौरान असम के भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा षड्यंत्र के तहत यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया और भाजपा के गुंडो द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर पथराव भी किए गए ओर कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों के कांच भी फोड़ गए भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा राहुल गांधी की इस यात्रा से घबरा चुकी है जिस कारण उन्होंने इस प्रकार का कृत्य किया है।आज उक्त घटना के विरोध में कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदेश के नेतृत्व में मौन धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल प्रवक्ता बृजेश मित्तल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर महेश बिरवाल डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा गजेंद्र यादव महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top