logo

गणतंत्र दिवस मुख्य आयोजन में कलेक्टर जेन ने किया ध्वजा रोहण,ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन शासकीय विभागों की निकली झाकिया

नीमच।  26 जनवरी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रं.-2 नीमच पर आयोजित हुवा।समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली गई। मुख्य समारोह में प्रातः9.00 बजे कलेक्टर दिनेश जैन ने ध्वजारोहण कर,आयोजित भव्य परेड की सलामी ली तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवान,महिला प्लाटून,वन विभाग,नगर सेना एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट, रेड क्रॉस दल,एसपीसी प्लाटून,शौर्य दल,सीआरपी बेंड दल की टुकडीया शामिल रही,इस दौरान  नगरपालिका,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एंव बाल विकास विभाग यातयात विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली गई। आयोजन के दौरान हेमंत मूकबधिर विद्यालय रेड क्रॉस,अल्फा इंग्लिश स्कूल,पिनेकल ग्लोबल स्कूल,मॉडर्न पब्लिक स्कूल,स्प्रिंग वुड स्कूल,ओर सीएम राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के बाद हर्ष फायर परेड की सलामी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान के साथ ही भूतपूर्व सैनिक और वरिष्ठ सैनिक परिषद के सदस्यों का सम्मान भी कलेक्टर द्वारा किया गया।

Top