logo

भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन 

 

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउन हॉल नीमच में जिला प्रशासन द्वारा लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धि पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई प्रदर्शनी का भारत पर्व में बड़ी संख्या में उपस्थितजनप्रतिनिधियों ,आम नागरिकों, पत्रकार गणों,अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सराहना की। इस दौरान जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,नीमच विधायक  दिलीप सिंह परिहार कलेक्टर दिनेश जैन एडीएम सुश्री नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ  गुरु प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Top