logo

महिला स्व सहायता समूह मध्यान सांझा  चूल्हा रसोईया की बैठक संपन्न, 4 फरवरी तक खाते में नहीं डाली राशि तो 5 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल,रसोईघर पर लगेंगे ताले,

नीमच।  प्रांतीय महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश मध्यान भोजन सांझा चूल्हा रसोईया की एक आवश्यक बैठक 28 जनवरी रविवार को गांधी वाटिका में जिला इकाई की अध्यक्ष माया दास बैरागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि प्रांतीय महिला एवं स्व सहायता समूह संघ भोपाल के  निर्णय अनुसार सभी महिला समूह एवं रसोईया संघ की 5 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन किया।मध्यान भोजन प्रधानमंत्री पूरक पोषण आहार एवं आंगनबाड़ी सांझा चूल्हा परियोजना व आंगनवाड़ी संघ  एवं रसोइयों के मानदेय 3 माह से मध्यान भोजन आंगनवाड़ी की राशि समय पर नहीं मिलने से सहायता समूह में रसोईया महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है।महिलाओं ने बैठक में बताया कि यदि 4 फरवरी तक रसोइयों के खाते में राशि नहीं डाली जाती है तो सभी रसोईयां  महिलाएं 5 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली जाएगी और रसोइयों पर ताला लटक जाएगा । हडताल के दौरान बच्चों को भोजन नहीं मिलने की जिम्मेदारी शासन की रहेगी। बैठक में जिला सचिव पिंकी शर्मा, गुड्डी बाई ,रतन बाई , श्रीमती मंजू बाई, पुष्पा, इंदिरा बाई, मेंना ओझा, मुकेश सुरावत , यशोदा बाई रतनी बाई माली,आशा देवी, धापू बाई,सहित जिले की अनेक महिलाएं स्व सहायता समूह के रसोईया बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Top