नीमच। जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर नीमच के तत्वाधान में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा का जन्म महोत्सव विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ब्राह्मण अध्यक्ष सुरेश शर्मा महामंत्री प्रवीण शर्मा कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गई है जिसमें बीते कल वाहन रैली सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और महिला संगीत एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए ,वही आज दूसरे दिन 22 फरवरी गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से हवन एवं गणपति पूजन व दोपहर 12:30 बजे शोभायात्रा जांगिड़ ब्राह्मण समाज जवाहर नगर स्थित धर्मशाला से पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को आकर्षक फूलों से श्रृंगारित किया गया शोभायात्रा टीवीएस शोरुम चौराहा घंटाघर गायत्री मंदिर मार्ग विश्वकर्म सर्किल होते हुए पुनः जहांगीर ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंची जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले व कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम एवं द्वितीय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा वहीं प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समाज जनों बच्चों महिलाओं को भी पुरस्कार वितरण किए जाएंगे,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रज्जन सिंह चौहान विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा जिला पंचायत सदस्य तरुण माहिती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन अतिथि के रूप में मौजूदगी रहेगी।