logo

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, पाटीदार समाज महिला संघठन ने जिला अस्पताल में किया महिला चिकित्सकों का सम्मान,

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को पाटीदार समाज महिला संगठन द्वारा जिला अस्पताल में पदस्थ नारी शक्ति डॉक्टर,नर्स, स्वास्थ्य कर्मी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर पाटीदार महिला संगठन ने महिला शक्ति को फूलमाला पहनाकर व उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पाटीदार समाज जिलाध्यक्ष नीतू पाटीदार ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाटीदार समाज की महिलाओं द्वारा जिला चिकित्सालय की नारी शक्ति का सम्मान किया गया। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है की कोरोना काल में जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों, डॉक्टरों द्वारा ऐसे विकट परिस्थितियों में भी हार ना मानते हुए अपने कार्य का निर्वहन करते रहे। महिला शक्ति ने ऐसी विकट घड़ी में भी डट कर सामना किया।इसी को लेकर आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम रख सभी स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाटीदार समाज महिला संगठन की जिला अध्यक्ष नीतू पाटीदार, रमा पाटीदार, गिरजा पाटीदार, मंजू पाटीदार, उर्मिला पाटीदार, रीना पाटीदार, पदमा पाटीदार, कृष्णा पाटीदार, रीना पाटीदार सहित संघठन की सभी महिलाएं मौजूद रही और जिला अस्पताल के डॉक्टर लाड धाकड़, डॉक्टर संगीता भारती, रजनी बाला धाकड़, सपना मालवीय, कृष्णा मालवीय, कल्पना मुच्छाल, किरण मुलासिया सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व नर्स स्टाफ मौजूद रहे। जिनको सम्मानित किया गया।

Top