नीमच। नागदा मेनारिया महिला मंडल के तत्वावधान में आज शुक्रवार दोपहर सतनारायण मंदिर खेडी मोहल्ला नीमच सिटी पर फाग महोत्सव का मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी व फूलों से होली खेल कर मधुर मधुर भजनों जैसे मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे मने प्यारो प्यारो जमुना जी को पानी लागे, रंग मत डालो रे सांवरिया मारो,होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा जैसे भजनों की प्रस्तुतियां भी दी,फाग महोत्सव के दौरान गीता देवी नागदा ज्योति वाला नागदा भावना नागदा सुमित्रा नागदा विद्युत प्रभा नागदा सुनीता नागदा एवं समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।