नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राधा जानकी महिला मंडल द्वारा श्री करमेश्वर महादेव मंशापूर्ण बालाजी मंदिर टीचर कॉलोनी पर बुधवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान महिला मंडल द्वारा फूल और गुलाल से होली खेली गई साथ ही एक दूसरे को फाग महोत्सव की शुभकामनाएं और होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई,फाग महोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा फाग गीत गए गए और जम कर नृत्य भी किया गया, इस दौरान नीलू गुप्ता ने कृष्ण का स्वांग धारा तो वही काव्य धनोतिया द्वारा राधा का स्वांग रचा गया फाग महोत्सव के दौरान राधा जानकी महिला मंडल की मधु शर्मा अलका सहरिया मीना धनोतिया मंजू व्यास हेमलता जोशी चंदा बैरागी सविता तुगनावत राधा त्रिवेदी इंदु पुरोहित सुनीता खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।