logo

ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश को मिला मैथिलीशरण गुप्त सम्मान 

सिंगोली(निखिल रजनाती)।इंटीग्रेटेड सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोफेशनल्स लखनऊ द्वारा आयोजित सातवें वार्षिक कार्यक्रम में नीमच के बाल साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश को उनकी साहित्यिक सेवा के लिए मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सांगली,महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था।ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश हिंदी साहित्य के एक प्रख्यात बाल साहित्यकार हैं,उन्होंने बच्चों के लिए अनेक कहानियां,कविताएं और उपन्यास लिखे हैं,उनकी रचनाओं में राष्ट्रीय गांधीवाद के प्रवाह से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया गया है।इंटीग्रेटेड सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोफेशनल्स लखनऊ द्वारा उन्हें यह सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।सम्मान स्वरूप उन्हें शील्ड,प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

Top