नीमच। जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद,डिप्टी कलेक्टर एव प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री मयूरी जोक स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदरशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता और दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिसलावा बामनिया में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे ग्राम पंचायत सचिव नंदकिशोर पाटीदार, आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमंती चंदा पामेचा श्रीमती कांता चौरडिया,आशाकर्यकर्ता कमला राठौर, सहायिका जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशानिक अधिकारी श्रीमती अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर ग्राम बिसलावस बामनिया के ग्रामवासी महिला मतदाता, दिव्यांग मतदाता /वृद्धजन ग्रामवासी उपस्थित रहे।