logo

विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल का द्वितीय फाग उत्सव संपन्न

नीमच। विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच सिटी के तत्वाधान में आज रविवार दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महिला मंडल द्वारा जवाहर नगर स्थित  जांगिड ब्राह्मण धर्मशाला में फाग उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर जानकी रामायण मंडल द्वारा होली के गीत व भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई तथा फूल एवं गुलाल से होली भी खेली गई, जांगिड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य शंभू प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज नीमच सिटी के तत्वाधान में आज रविवार को द्वितीय फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें जानकी रामायण  मंडल द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई है इस दौरान यहां मौजूद समाज की महिला पुरुषों द्वारा फूलों और गुलाल से होली भी खेली गई वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी यहां मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई है।

Top