logo

अखिल भारतीय परशुराम सेना का प्रादेशिक अधिवेशन सम्पन्न

नीमच। अखिल भारतीय परशुराम सेना जिला नीमच की अगुवाई में ब्राह्मण समाज का प्रादेशिक अधिवेशन 14 अप्रैल रविवार को दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया गुण। रविवार को 11 बजे से आयोजित इस अधिवेशन में प्रदेशभर के सभी ब्राह्मण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, परशुराम सेना के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अधिवेशन में परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर समितियों का गठन, ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को पारंपरिक रूप से भव्य वाहन रैली तथा शोभायात्रा की तैयारी को लेकर समाज के सभी संगठनों को एक साथ मिलकर कार्यकरने। सर्व ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों में सामंजस्य बैठाने को लेकर मध्यप्रदेश व राजस्थान के संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं परशुराम सेना पदाधिकारियों की उपस्थिति में महाधिवेशन विचार विमर्श किया।अखिल भारतीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय परशुराम सेवा के प्रादेशिक महाधिवेशन का आयोजन अन्य ब्राह्मण समाज के संगठनों को एकजुट  करने के लिए किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत नीमच से शुरू होकर पूरे देश भर में चलाई जाएगी जिसमें अखिल भारतीय परशुराम सेना के पदाधिकारी द्वारा अन्य संगठनों के साथ बैठक कर एक संयुक्त केंद्रीय समिति का गठन सर्वसम्मति से किया जाएगा। जिससे समाज को एकजुट किया जा सके। इस अभियान के शुभारंभ में नीमच जिले सहित उज्जैन से परशुराम सेना व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अखिल भारतीय परशुराम सेना के प्रादेशिक महाधिवेशन के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश व देश के ब्राह्मण समाज को एकजुट कर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी उज्जैन प्रदेश महामंत्री रमाकांत शर्मा उज्जैन अखिल भारतीय ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संगठन अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा उज्जैन ने अपना उद्बोधन दिया कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजय जोशी द्वारा किया गया एवं आभार परशुराम सेना जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित द्वारा माना गया।

Top