logo

जैविक उत्पादक संघ नीमच द्वारा जैविक हाट बाजार का किया आयोजन

नीमच। वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के निरंतर एवं अतिशय प्रयोग के दुष्परिणामों का हम सामना कर रहे हैं जैसे धरती की घटती उर्वरता, विषाक्त भोजन का उत्पादन और इससे बढ़ती भयानक बीमारियों का प्रकोप,पर्यावरण पर प्रतिकूल असर इत्यादि। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए,शहर की सजग जनता की मांग के मद्देनजर तथा नीमच जिला प्रशासन की पहल पर सभी मौलिक जैविक किसानों के एक समूह द्वारा जैविक उत्पादक संघ का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से शहर निवासियों की जैविक आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय-समय पर हाट बाज़ार का आयोजन कर रहा है। आज रविवार को भी जैविक उत्पादक संघ द्वारा स्थानीय किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया है। कृषि वैज्ञानिक जुजर बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की सजग जनता की माँग पर तथा नीमच जिला प्रशासन की पहल ओर कलेक्टर के निर्देशन में सभी मौलिक जैविक किसानों के एक समूह द्वारा जैविक उत्पादक संघ का गठन किया गया है जो नियमित रूप से शहर निवासियों की जैविक आहार संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय-समय पर हाट बाजार का आयोजन कर रहा है। इस जैविक हाट बाजार का उद्देश्य शुद्ध जैविक भोजन के बारे में जागरूकता पैदा करना और उचित जानकारी प्रदान करना ,विष मुक्त जैविक भोजन द्वारा समाज को रोग मुक्त और स्वस्थ बनाना और जैविक उत्पादकों एवं जैविक उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए एक सुगम मंच प्रदान करना है। हर रविवार को संघ द्वारा इस प्रकार के है बाजार का आयोजन कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देश एवं कृषि विभाग के अंतर्गत किया जा रहा है।

Top