logo

ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश को बाल साहित्य सम्मान

सिंगोली(निखिल रजनाती)।बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने बाल साहित्यकार,बाल चिकित्सा एवं बाल प्रतिभा को दिए जाने वाले सम्मानों की घोषणा की।केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना एवं संयोजक जलज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मास्टर गेंदालाल जायसवाल बाल साहित्य सम्मान ओमप्रकाश क्षत्रिय को दिया जाएगा। स्मरणीय है कि बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल की एक महत्वपूर्ण संस्था है जो कई वर्षों से बाल साहित्य पर शोध एवं कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।इस संस्था द्वारा सम्मानित किया जाना अपने आप में महत्वपूर्ण होता है।इसी संस्था द्वारा भीष्मसिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान,डॉ. विकास दवे को अरुणा निगम बाल साहित्य सम्मान,डॉ. अल्पना वर्मा को राष्ट्रबंधु बाल साहित्य सम्मान विमला रस्तोगी को, डॉ. हुकुम पाल सिंह बाल साहित्य सम्मान, डॉ. वर्षा ढोबले को ज्ञानसिंह आर्य बाल साहित्य सम्मान किरणसिंह को प्रभाकर दुबे बाल साहित्य सम्मान,अजीतसिंह राठौर को रामभाऊ कोपुलवार बाल साहित्य सम्मान,डॉ.आरपी सारस्वत को तारा पांडे बाल साहित्य सम्मान, उषा सोमानी को शकुंतला सक्सेना लोक कला बाल साहित्य सम्मान,डॉ. मनोरमा सक्सेना मनु को कवि रंजन सेन गुप्ता बाल साहित्य सम्मान,ललित शौर्य को शंभूदयाल शुक्ला बाल साहित्य, सुधीर आजाद एवं राष्ट्र बंधु बाल प्रतिभा सम्मान कु.वाची को सम्मान दिया जाएगा।केंद्र के अन्य सम्मानों में शंभूदयाल शुक्ला बाल साहित्य सम्मान,डा. सतीशचंद्र भगत को जिनेंद्र जैन श्रेष्ठ चिकित्सक सम्मान,डा. अनीता साहू को श्याम उपाध्याय बाल साहित्य सम्मान,अनुपमा श्रीवास्तव को शिवनारायण सूर्यवंशी बाल साहित्य सम्मान इंद्रेश्वरी बल्लभ पंत को दिया जाएगा।

Top